फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inform children about their legal rights and safety measures.

Pilibhit News: बच्चों को बताए कानूनी अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Wed, 30 Sep 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Inform children about their legal rights and safety measures.
कम्पोजिट विधालय अलियापुर में बच्चे से जानकारी करते न्यायिक अधिकारी स्रोत विधालय - फोटो : थाना नारखी पुलिस की हिरासत में मंदिर से घंटे चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
फ़ोटो-6
विज्ञापन

बरखेड़ा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को गांव अलियापुर के कंपोजिट विद्यालय में साक्षर बचपन सुरक्षित बचपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने पर जोर दिया गया। अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार हिमांशु व शिखा प्रधान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहनवाज़ अहमद सिद्दीकी तथा सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने विद्यालय बच्चों से सीधे संवाद के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

अधिकारियों ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में सरल भाषा में समझाया। ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि किसी भी अप्रिय या संदिग्ध स्थिति में तुरंत किसे और कैसे सूचना देनी चाहिए। बच्चों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी व्यावहारिक उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रशासक रामदयाल भी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना मिश्रा ने कार्यक्रम में आए सभी न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक दीप्ति मिश्रा ने किया। इस दौरान नरेंद्र कौर, काजल श्रीवास्तव, सुमित गंगवार, योगेश कुमार, निकिलेश नंदनी और रंजना कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed