{"_id":"6293db5ab274e42b304abef4","slug":"industrialists-benefit-from-privatization-varun-gandhi-pilibhit-news-bly486558063","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण से उद्योगपतियों का फायदा- वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण से उद्योगपतियों का फायदा- वरुण गांधी
विज्ञापन
बिलसंडा में आयोजित जनसभा के दौरान सांसद वरुण गांधी को माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवा?
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। सांसद वरुण गांधी एक बार फिर निजीकरण के सवाल पर मुखर हुए। सांसद ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि सरकार द्वारा निजीकरण किया जा रहा है, जो गलत है। निजीकरण से केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा होगा।
रविवार की दोपहर दो बजे सांसद वरुण गांधी का काफिला गोला रोड स्थित एक बरात घर में पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओंद्वारा उनका जोरदार फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंवाद के दौरान सांसद ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बेरोजगारी का उल्लेख करते हुए कहा कि जो रिक्त पद चल रहे हैं। अगर उनको भरा जाए तो बेरोजगारी पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा है। जनता की लड़ाई उनकी लड़ाई है। जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। सांसद ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।
कार्यक्रम में युवक घायल
रविवार को सांसद वरुण गांधी के कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या को लेकर थाना क्षेत्र के गांव कनपारी निवासी दिनेश कुमार भी पहुंचे थे। भीड़ होने के कारण वह गेट पर ही रुक गये। कार्यक्रम के अंत में जब लोग गेट के बाहर निकले उसी दौरान गेट का लगा शीशा टूट गया। इससे वहां खड़े दिनेश कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें उठाकर सीएचसी बिलसंडा में भर्ती कराया गया। वरुण गांधी द्वारा उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई गई।