{"_id":"10b6fe824a5b5d96c7c1c4999ed90a07","slug":"indo-nepal-border-to-be-sealed-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा
पीलीभीत।
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस व एसएसबी अलर्ट रही। एसएसबी ने
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। 26 वीं वाहिनी एसएसबी ललौरीखेड़ा
मुख्यालय के तमाम अफसरों ने भी नेपाल सीमा पर डेरा जमा दिया। जिले में एसपी
के आदेश पर सिनेमा हाल, होटलो, ढाबों और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई।
इससे वाहन चालकों, होटल मालिकों में हड़कंप मचा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से
शनिवार को भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी।
जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा खुली है। सीमा खुली होने के कारण लोगों का एक-दूसरे देश को आना-जाना रहता है। देशद्रोही ताकतें भी खुली सीमा का लाभ उठाकर भारत में प्रवेश करने का प्रयास करती हैं। खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर घुसपैठ होने की आशंका जताई थी। इसको लेकर सीमा पर तैनात एसएसबी, सिविल पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। 26 वीं बटालियन एसएसबी के सेनानायक जेपी राणा ने बताया कि एसएसबी के तमाम अफसरों ने भी सीमा पर डेरा जमाया है। जिनके नेतृत्व में टाटरगंज, टिल्ला नंबर चार के जवानों ने सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। जिन स्थानों पर चेक पोस्ट नहीं हैं। वहां पर भी एसएसबी जवान पैनी निगाह रखे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 37 से 42 तक एसएसबी जवान हर आने-जाने वाले की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। उधर एसपी जेके शाही के आदेश पर पुलिस ने शहर के कई होटल, सिनेमा घर और ढाबे खंगाले। होटल में ठहरे लोगों की आईडी चेक कीं। प्रमुख चौराहों पर वाहनों की भी चेकिंग की गई। इससे लोगों में हड़कंप मचा रहा।