फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indo-Nepal border on the instructions of the special vigilance

इंडो-नेपाल बार्डर पर विशेष सतर्कता के निर्देश

Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कमिश्नर प्रमांशु की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक में इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा पर चर्चा हुई। कमिश्नर ने बरसात के दौरान शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नेपाल की गतिविधियों पर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

डीएम के कैंप कार्यालय में सोमवार शाम हुई बैठक में कमिश्नर ने सीमा पार से होने वाली तस्करी, शारदा के कटान से उत्पन्न स्थिति, गोवंशीय पशुओं, नशीले पदार्थों की तस्करी, अतिक्रमण एवं घुसपैठ सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बरसात में बाढ़ की स्थिति बनने पर अराजक तत्वों के सक्रिय होने की आशंका रहती है इसलिए सीमा पार की गतिविधियों की निगरानी में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बैठक में पिछले दिनों नेपाल के कुछ लोगों के माधोटांडा पहुंचने और हजारा क्षेत्र में भी नेपालियों की घुसपैठ जारी रहने पर कमिश्नर ने सीमावर्ती थाने के एसओ की क्लास ली और गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी। इसके साथ ही वन्य जीव एवं लकड़ी तस्करों की जानकारी रखने एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को खुफिया तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी अनिल कुमार सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, एसएसबी, खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed