फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indecency with RSS's block pracharak, uproar in chowki

आरएसएस के खंड प्रचारक से की अभद्रता, चौकी में हंगामा

Tue, 30 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Indecency with RSS's block pracharak, uproar in chowki
पूरनपुर की बलरामपुर पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज से आरएसएस कार्यकर्ताओं की होती नोकझोंक। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। बलरामपुर पुलिस चौकी गेट पर वाहन चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की बाइक रोकने पर विवाद हो गया। आरएसएस के खंड प्रचारक ने सिपाही और चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए साथियों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे सीओ, कोतवाल ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव कसगंजा निवासी अभिनव मिश्रा ने बताया कि वह आरएसएस के खंड प्रचारक हैं। सोमवार शाम को पुलिस चौकी क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल से बाइक से घर लौट रहे थे। बलरामपुर चौकी गेट के सामने एक सिपाही के हाथ देने पर उन्होंने बाइक को रोक दिया। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर सिपाही और चौकी इंचार्ज ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। पुलिस चौकी में एकत्र हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरएसएस के जिला प्रचारक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पुलिस चौकी पहुंचे। मामले की जानकारी पर सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल अशोक पाल भी टीम के साथ पुलिस चौकी जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में कोतवाल ने लोगों को शांत करा दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गलत फहमी के चलते हंगामा कर रहे लोग सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed