{"_id":"58c3f3744f1c1be718dc3ead","slug":"increased-security-arrangements-by-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुझान आते ही बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुझान आते ही बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 11 Mar 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 11 Mar 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
रुझान आते ही बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था
Link Copied
वैसे तो पुलिस का फोकस मतगणना स्थल व आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर अधिक था। इसकी पूरी तैयारी भी अफसरों की ओर से की गई। मतगणना के शुरूआती रुझान आने शुरू हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को जिले की चारों सीटों के साथ ही प्रदेश में भी बढ़त मिलती दिखी। इधर, भाजपा समर्थक बाइक पर सवार होकर गली-गली नारेबाजी करने लगे। इसका पता लगते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। इससे शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट लगा दी गई। मोबाइल पार्टी पुलिस को बाजार व अन्य भीड़ वाले इलाकों में गश्त पर भेज दिया गया। ताकि कोई विवादास्पद स्थिति न बन जाए। इसके अलावा सीओ सिटी अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह एसएसबी और पुलिस बल के साथ शहर का राउंड लेने में जुटे रहे। लोगों से भी बातचीत कर प्रशासन का सहयोग देने की अपील की गई। इस दौरान कुछ बाइक सवार युवकों के खुशी के नाम पर हुड़दंग करने पर अफसरों ने सख्त हिदायत देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।