फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increase in water level of Sharda On the pontoon bridge removed

शारदा का जलस्तर बढ़ने  पर पांटून पुल हटाया

Fri, 03 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 03 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार के गांव में अब आवागमन के लिए लोगों को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वजह शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने पर पांटून पुल का हटाया जाना है।  
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांव में आवागमन को हर साल शारदा नदी पर पांटून पुल बनाया जाता है। पुल से 15 अक्तूबर से आवागमन शुरू होने और बाढ़ की आशंका पर 15 जून को पुल हटाना निर्धारित है, लेकिन पिछले कई सालों से निर्धारित समय से पहले ही पुल हटा लिया जाता है और निर्धारित समय के बाद पुल से आवागमन शुरू हो पाता है। इस बार भी सप्ताह भर पहले शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पांटून पुल से आवागमन बंद हो गया। पुल हटाने का निर्धारित समय पूरा न होने पर लोगों पुल से अभी आवागमन शुरू होने की उम्मीद में थे। उधर, पीडब्ल्यूडी ने पुल को हटा लिया। इससे अब तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में आवागमन को लोगों को तीस की जगह खुटार, मैलानी, संपूर्णानगर होते हुए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। जेई आरएन सिंह ने बताया कि शारदा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने पर पुल बहने की आशंका पर पुल को हटा लिया गया। अब बारिश के बाद फिर पुल तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed