फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Income tax investigation continues in Barkheda Novel Sugar Mill even after 48 hours

Pilibhit News: नोवल चीनी मिल में 48 घंटे बाद भी आयकर की जांच जारी, भुगतान न होने से किसान परेशान

Sat, 30 Nov 2024 01:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 01:51 PM IST
सार

Pilibhit News: बरखेड़ा स्थित नोवल चीनी मिल में आयकर टीम की जांच 48 घंटे बीतने के बाद भी जारी है। टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे चीनी मिल पहुंची थी। शुक्रवार को दिनभर जांच करती रही। शनिवार को मिल के बाहर सन्नाटा नजर आया। एक-दो किसान ही पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Income tax investigation continues in Barkheda Novel Sugar Mill even after 48 hours
चीनी मिल के बाहर गाड़ी से उतरते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित नोवल चीनी मिल में आयकर टीम की जांच तीसरे दिन भी जारी है। आयकर के अफसर दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। करीब 48 घंटे बीतने के बाद भी जांच जारी होना कस्बे और जिला मुख्यालय पर चर्चा का विषय बना है। चीनी मिल का भुगतान काउंटर शनिवार को भी नहीं खुला। किसानों का कहना है कि कई दिन से गन्ना का बकाया भुगतान हुआ नहीं और अब दो दिन से कैश काउंटर बंद हैं। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मारा था छापा 
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे आयकर टीम ने कस्बे में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित नोवल चीनी मिल में छापा मारा था। टीम के अंदर पहुंचते ही मिल का गेट बंद कर दिया गया। आयकर टीम ने मिल के दस्तावेजों की जांच शुरू की, जो अब तक जारी है। मिल में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया और न कोई बाहर आया। उधर, मिल का कैश काउंटर बंद होने से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के फोन जब्त, खंगाले जा रहे अभिलेख 
बताया जा रहा है कि टीम चीनी मिल के लेखा कार्यालय के अभिलेखों को खंगाल रही है। मिल के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है। मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल बृहस्पतिवार को ही जब्त कर लिए गए। कार्यालय के कंप्यूटर से भी जानकारी खंगाली जा रही है। वहीं आयकर टीम के छापे की चर्चा शनिवार को भी कस्बे से लेकर जिला मुख्यालय तक होती रही। स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed