फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inauguration and foundation stone laying of 31 construction works costing Rs. 37.91 crore

Pilibhit News: तालाब की जमीन पर बना मदरसा संचालकों ने खुद ही ढहा दिया

Sun, 18 May 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of 31 construction works costing Rs. 37.91 crore
मदरसे को ध्व​स्तिकरण कराती तहसील की टीम स्त्रोत : तहसील
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला बिलई पसियापुर में तालाब की भूमि पर बने मदरसे को संचालकों ने खुद ही ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। रविवार को मदरसे की छत ढहा दी गई। तालाब की जमीन पर निर्माण का पता चलने पर अफसर हरकत में आए थे। इसके बाद संचालकों ने यह कदम उठाया है। सदर तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के तालाबों के सत्यापन की रूपरेखा बनाई है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों, सुरक्षित जमीनों आदि के सत्यापन में सदर तहसील प्रशासन को जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलई पसियापुर में एक मदरसा तालाब की भूमि पर बना होने की शिकायत मिली थी। प्रशासन ने मामले की जांच कराई। सत्यापन में मामला सही पाया गया। इसके बाद मदरसा संचालकों की तलाश शुरू हुई। जांच में किसी भी संचालक का नाम सामने नहीं आया।
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय नागरिकों ने इसका संचालक मिल-जुलकर कमेटी की ओर से किए जाने की जानकारी दी। प्रशासन का दबाव बढ़ा तो संचालकों ने रविवार को खुद ही मदरसे का भवन तोड़ना शुरू कर दिया। मदरसे की छत ध्वस्त कर दी गई है। अन्य भवन भी ध्वस्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसका निर्माण 25 से 30 वर्ष पूर्व किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मदरसे के संचालक का पता न चलने की वजह से किसी को नोटिस नहीं दिया जा सका था। जांच में कमेटी की ओर से संचालन की बात सामने आई। स्थानीय नागरिकों ने खुद ही भवन को तोड़ना शुरू किया है। मामले में नगर पंचायत जहानाबाद के ईओ को पत्र भेजा जाएगा।

जल्द शुरू होगा तालाबों के सत्यापन का अभियान
एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जल्द ही तहसील क्षेत्र के तालाबों का सत्यापन शुरू कराया जाएगा। सत्यापन में तालाबों की जमीन पर कब्जे की स्थिति पता चलेगी। जहां कहीं कब्जा मिलेगा, उसे खाली कराया जाएगा।





किरायेदारों को सूचना दिए बिना ही रात में ढहा दीं दुकानें
- किरायेदार ने पुलिस से की शिकायत, दुकानों में भरा सामान गायब करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। किराये की दुकानों और गोदाम को किरायेदारों को सूचना दिए बिना ही शनिवार की रात जेसीबी से ढहा दिया गया। आरोप है कि दुकानों और गोदाम में रखा सामान भी गायब कर दिया गया। किरायेदारों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किरन विहार कॉलोनी निवासी नीरज जैन ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह तिरंगा चौराहे के समीप 40 साल से खाद की दुकान चला रहे हैं। किराये की दुकानों को गोदाम के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। शनिवार शाम दुकानों को लेकर बात करने आए दुकान स्वामी को उन्होंने परिवार के साथ दो दिन के लिए बाहर जाने की जानकारी दी और लौटने पर बात करने को कहा।


आरोप है कि दुकान स्वामी ने रात में जेसीबी से उसके गोदाम और अन्य दुकानों को ढहा दिया। रविवार को दुकान स्वामी से बात करने पर अभद्रता की। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को तलब किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मदरसे को ध्वस्तिकरण कराती तहसील की टीम स्त्रोत : तहसील

मदरसे को ध्वस्तिकरण कराती तहसील की टीम स्त्रोत : तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed