{"_id":"6872b0e89470f7adda051021","slug":"in-the-first-phase-digital-libraries-will-be-built-in-113-gram-panchayats-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139579-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहले चरण में 113 ग्राम पंचायतों में बनाई जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहले चरण में 113 ग्राम पंचायतों में बनाई जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी
Sun, 13 Jul 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए अब शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। जिले के पांच ब्लॉकों की 113 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के लिए शासन से आदेश आ गया है। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे लोगों को गांवों में ही सेवाएं मिल सकेंगी। इसी क्रम में अब ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी को बनाया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए मुख्यालय से 250 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें पांच ब्लॉकों की 113 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभागीय अफसरों ने इसको लेकर कवायद तेज कर दी है।
सात ब्लॉकों में पांच को ही मिल सकी मंजूरी
-विभागीय स्तर से सातों ब्लॉकों से 250 ग्राम पंचायतों का नाम शासन स्तर को भेजा गया था, लेकिन शासन स्तर से अमरिया में 12 ग्राम पंचायत, बरखेड़ा में छह, बीसलपुर में 54, मरौरी 20 और पूरनपुर में 21 ग्राम पंचायतों को मंजूरी मिली है। जबकि बिलसंडा और अमरिया ब्लॉक की एक भी ग्राम पंचायत को चयनित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
चार लाख रुपये का हुआ बजट जारी
-डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए शासन स्तर से चार लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। बजट से लाइब्रेरी में किताबें, इंटरनेट, फर्नीचर, कंप्यूटर सहित अन्य कार्यों को शामिल किया गया है। इससे गांव के युवा-युवतियां ग्राम पंचायत में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के लिए शासन से आदेश आ गया है। जिले के पांच ब्लॉकों की 113 ग्राम पंचायतों का पहले चरण में निर्माण होना है। जल्द ही इनका कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- रोहित भारती,डीपीआरओ।