फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the absence of a passenger shed, people are forced to wait for buses in the hot afternoon

Pilibhit News: यात्री शेड न होने से तपती दोपहर में बसों का इंतजार करना मजबूरी

Mon, 24 Jun 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the absence of a passenger shed, people are forced to wait for buses in the hot afternoon
शहर के असम चौराहे के पास खड़े यात्री । संवाद
पीलीभीत। अधिकारियों की अनदेखी के चलते मुख्य चौराहों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। इससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को होती है।
विज्ञापन

वर्तमान में स्थानीय डिपो से 112 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें 103 बसें निगम की व नौ बसें अनुबंध पर लगाई गई है। रोडवेज बस स्टैंड पर पर्याप्त जगह न होने के कारण यहां से बसों का संचालन न होकर शहर के नौगवां, असम चौराहा, टाइगर तिराहा, गौहनिया, छतरी चौराहा आदि स्थानों से होता है।
विज्ञापन

बावजूद इसके इन चौराहों पर परिवहन निगम के अधिकारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इन चौराहों पर यात्रियों के लिए न तो बैठने के लिए यात्री शेड बनाए गए हैं और न ही शौचालय का निर्माण कराया गया है। इससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही बसों की सही जानकारी नहीं होने से भी यात्री असमंजस में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रोडवेज बस स्टैंड पर जगह कम होने की बात तो समझ में आती है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के प्रति अनदेखी चिंताजनक है।
- शैलेंद्र
-
काफी देर से पूरनपुर जाने के इंतजार में खड़े है। बस के आने का पता नहीं चल पा रहा है। न ही कोई जानकारी देने वाला मिल रहा है।
- पारस
-
बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैंड से किया जाता है। बावजूद इसके यात्री यहां पर पहुंचते ही नहीं है। यहां पर सभी पटलों पर कर्मचारियों की तैनाती है।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

शहर के असम चौराहे के पास खड़े यात्री । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास खड़े यात्री । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास खड़े यात्री । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास खड़े यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed