{"_id":"ef3992f1659e1b11715100ac569b938c","slug":"in-nhrosa-bhuktan-released-two-cutters-flow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरोसा में भूकटान जारी, दो कटर बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरोसा में भूकटान जारी, दो कटर बहे
Hazara
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक पीतमराम ने ट्रांस शारदा क्षेत्र का दौराकर नहरोसा में कटान स्थल का जायजा लिया। इधर रविवार को भी भूकटान जारी रहा।
विज्ञापन
ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव नहरोसा में करीब 1200 परिवार रहते हैं। शारदा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते करीब सप्ताह भर पूर्व नहरोसा में तेजी से भूकटान शुरू हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक नदी अब तक करीब सौ एकड़ कृषि भूमि निगल चुकी है। इधर रविवार को भी भूकटान जारी रहा। जियो बैग से बनाए गए दो कटर भी बाढ़ में बह गए। बाढ़ खंड द्वारा झाड़ झंकाड़ डालकर कटान रोकने की कोशिश भी नाकाम होती जा रही है। इधर नदी कटान करती हुई गांव के समीप आ चुकी है। आबादी क्षेत्र में कटान की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया। रविवार को भी तमाम ग्रामीणों का घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने का सिलसिला जारी रहा। इधर सपा विधायक पीतमराम ने रविवार को गांव नहरोसा का दौरा कर कटान की स्थिति देखी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां इस बार कोई भी बाढ़ नियंत्रण कार्य नहीं कराया गया। जिसके चलते ही यहां कटान की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही कोई समाधान कराने का आश्वासन दिया।