फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In -laws unhappy with dowry tried to burn the married woman

Pilibhit News: दहेज से नाखुश ससुरालियों ने की विवाहिता को जलाने की कोशिश

Wed, 30 Oct 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
In -laws unhappy with dowry tried to burn the married woman
बरखेड़ा। दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी स्वाति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 फरवरी 2023 को न्यूरिया क्षेत्र के ढकिया हुलकारी गांव निवासी गोविंद के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। पति के अलावा ससुर दुलीराम, सांस गंगा देई, जेठ नरेश, जिठानी अनीता व वेद प्रकाश, कृष्णा देवी ने उसे कई बार मारा पीटा। समझाने के बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 24 अक्तूबर 2024 को उक्त लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने फोन से मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed