फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In-laws harassed married woman for dowry in Pilibhit

ससुराल में सितम: देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, ससुर ने भी पार की हद, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 06:35 PM IST
सार

विवाहिता की शादी जून 2020 में बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों के बाद ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 

विज्ञापन
In-laws harassed married woman for dowry in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और गाली गलौज के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 26 जून 2020 को बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के युवक से हुआ था। विवाह में पांच लाख रुपये और कार न मिलने से क्षुब्ध होकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन

ससुरालवालों ने घर से निकाला  
आरोप है कि इस बीच देवर ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। ससुर ने भी छेड़खानी की। मार्च में ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। 29 अक्तूबर को ससुराल वाले कार से मायके आए और उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

विवाहिता ने उसी समय कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed