{"_id":"670d842fd1f25bbc2c04c444","slug":"in-bisalpur-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124029-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के एक युवक ने रविवार की रात अपने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
अंगूरा देवी ने बताया कि उनका अविवाहित पुत्र वीरू गोस्वामी (25) मजदूरी करता है। वह रविवार की शाम मेला जाने की बात कहकर घर से गया था और देर रात तक वापस नहीं आया। घर वालों ने रात में ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
सोमवार को सुबह जब परिजन उसे खोजने गए तो घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से दुपट्टे के फंदे से वीरू का शव झूलता हुआ मिला। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वाले आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
मृतक की मां अंगूरा देवी, भाई श्याम, आकाश, विकास, रंजीत, बहन मोहिनी और मीना का रोते रोते बुरा हाल है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।