फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Improvement examinations

इंप्रूवमेंट परीक्षाएं शुरू, बीसलपुर में एक नकलची पकड़ा

Mon, 05 Oct 2015 10:51 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 05 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Improvement examinations
 उपाधि महाविद्यालय व रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में सोमवार से
विज्ञापन
इंप्रूवमेंट परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में 129 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं बीसलपुर में एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ ली गई।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए उपाधि महाविद्यालय और रामलुभाई साहनी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सोमवार को दोनों परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। उपाधि कॉलेज में खुसरो कॉलेज व पुष्प इंस्टीट्यूट के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरसी शुक्ला ने बताया कि पहली पाली में 512 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 66 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 147 परीक्षार्थी शामिल हुए और 56 गैरहाजिर रहे।
इधर रामलुभाई साहनी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर साईं महिला महाविद्यालय, चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय ऐमी व डीपीपी महाविद्यालय धनकुना के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि पहली पाली में 30 और दूसरी पाली में मात्र पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
बीसलपुर में पकड़ा गया एक नकलची
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में हो रही इंप्रूवमेंट परीक्षा के प्रभारी डॉ. आरसी बाजपेई ने बताया कि पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष और बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय के अलावा सूरज भान डिग्री कॉलेज, शफी डिग्री कॉलेज, आदेश डिग्री कॉलेज नरायनपुर और प्रीति डिग्री कॉलेज रसूला के कुल 261 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। इसकी उत्तर पुस्तिका सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed