फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Immortal Light , Future Splash Carnival Six

अमर उजाला, फ्यूचर कार्निवाल धूम छह से

Mon, 02 Nov 2015 11:59 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 02 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर इस बार आपके शहर में कुछ अलग होने वाला है। शिक्षा, चिकित्सा व समाज सेवा के क्षेत्र में समय-समय पर युवाओं में उत्साह बढ़ाने का काम करते आया अमर उजाला, फ्यूचर इंस्टीट्यूट के सहयोग से शहर में दीपावली कार्निवाल की धूम लेकर आ रहा है। दोनों संस्थाएं आपके शहर में कुछ ऐसा काम करेंगे जो विश्व रिकार्ड बने और जिले का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हो सके।

विज्ञापन

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में इस कार्निवाल की शुरूआत छह नवंबर को होगी। इसे युवा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। दो दिनी इस कार्यक्रम में विश्व रिकार्ड, संगीत एवं डांस का आयोजन आर्केस्टा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों, मिकी माउस, घुड़सवारी आदि की मुफ्त व्यवस्था रहेगी। छह नवंबर से 11 नवंबर तक गांधी स्टेडियम व उसके आसपास के मार्ग व चौराहों पर भव्य रोशनी व प्रकाश पीलीभीत के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। फ्यूचर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला व फ्यूचर इंस्टीट्यूट की यह पहल शहर में अहम होगी। जो शहर के लोगों में उत्साह व जागरूकता दोनों ही बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed