फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Immersion of idols of goddess in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में देवी की मूर्तियों का विसर्जन

Sun, 13 Oct 2024 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Immersion of idols of goddess in Puranpur
पूरनपुर में निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में शामिल लोग।स्रोत: आयोजक
पूरनपुर। नवरात्र के समापन पर रविवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसका कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाद में शारदा नदी तट पर देवी की मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन

नवरात्र पर मोहल्ला कायस्थान में मां भगवती का विशाल दरबार सजाया गया था। विशाल दरबार में लकड़ी के तख्तों और बल्लियों से पहाड़ का रूप दिया गया। श्रद्धालुओं ने पहाड़ रूपी लकड़ी के तख्तों पर चढ़कर और दरबार परिसर में बनाई गई गुफा से निकलकर मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए।
विज्ञापन

नवरात्र पर विशाल दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रविवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। मोहल्ला कायस्थान से शुरू हुई विसर्जन यात्रा मुख्य बाजार, स्टेशन चौराहा होते हुए शारदा नदी पर पहुंची। यहां मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सदस्य सौरभ सक्सेना, सुनील सक्सेना, संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना, राजेश आजाद, रिंकू शर्मा, प्रतीक साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed