फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Imitators six Team Ksenge screws

नकलचियों पर छह दल कसेंगे शिकंजा

Sat, 13 Feb 2016 10:44 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Imitators six Team Ksenge screws
बोर्ड परीक्षा को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त जा चुका है। वहीं नकलचियों पर शिकंजा कसने के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर जिले में 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 20 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और तीन को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन परीक्षा केद्रों पर हाईस्कूल के 31842 परीक्षार्थी और इंटमीडिएट के 24017 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


छह सचल दल करेंगे निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हो, इसको लेकर छह सचल दलों का गठन किया गया है। यह सचल दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसमें सचल दल नंबर एक में डीआईओएस जेके वर्मा, दो में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, तीन में डायट प्राचार्य बीएल गौतम, चार में बीएसए अंबरीष कुमार यादव, पांच में राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के प्रधानाचार्य तौलेराम वर्मा व सचल दल नंबर छह में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक लेखाधिकारी पीएन मेहरोत्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने को सचल दल गठित कर दिए गए है। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- जेके वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक  


- जिले में कुल परीक्षा केंद्र- 87
- संवेदनशील परीक्षा केंद्र- 20
- अति संवेदनशील केंद्र- 03
- सचल दलों की संख्या- 06
- जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या- 03
- सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या-15
- हाईस्कूल परीक्षार्थी - 31842
- इंटरमीडियट परीक्षार्थी - 24017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed