फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illustration of 252 in 282 complaints

282 शिकायतों में मात्र 25 का निस्तरण

Tue, 02 May 2017 06:28 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 02 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Illustration of 252 in 282 complaints
तहसील ‌िददिवस
तहसील दिवस पर जिले की पांचों तहसीलों में जनसमस्याएं सुनीं गई। डीएम ने बीसलपुर और एडीएम ने अमरिया तहसील में समस्याएं सुनीं। पांचों तहसीलों मेें 253 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे मात्र 22 का ही निस्तारण मौके पर हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को जन शिकायतें सुनने के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर छह का निस्तारण किया जा सका। यहां सीओ अनुराग दर्शन, तहसीलदार विमल शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 83 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मात्र छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में एसपी देवरंजन वर्मा, तहसीलदार विवेक मिश्रा, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एआर कोआपरेटिव राजेश सिंह, पीडी आरबी भास्कर, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, डायट प्राचार्य गजेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, सीवीओ डॉ. ज्ञानप्रकाश, एसडीएम बीपी सिंह, सीओ हरीश भदौरिया  सहित कई अधिकारी मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम श्रद्धा शांडियाल्यन की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 103 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह, सीओ बीपी ङ्क्षसह, बीडीओ सतीश पांडेय आदि अधिकारी, कर्मचारी थे। 
जमुनिया। कलीनगर तहसील में एसडीएम जेबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं गई। यहां कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण हो गया। यहां तहसीलदार शेरबहादुर सिंह, एसओ मनोज त्यागी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अमरिया। एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 33 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां एएसपी डॉ. राम सुरेश यादव, एसडीएम पुष्पा देवरार, सीओ निशांक शर्मा, बीडीओ सुभाष नेमा, डिप्टी रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव,  एसडीओ विद्युत अतुल कुमार सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed