फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal refilling: Team raided and seized 277 gas cylinders.

अवैध रिफिलिंग : टीम ने छापा मारकर 277 गैस सिलिंडर पकड़े

Sun, 22 Dec 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal refilling: Team raided and seized 277 gas cylinders.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पुलिस, जिला पूर्ति और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भिखारीपुर में छापा मारकर दो गोदामों से अलग-अलग कंपनियों के करीब 277 रसोई गैस सिलिंडर पकड़े हैं। इनमें घरेलू और कामर्शियल सिलिंडर शामिल हैं।
यहां पर अवैध रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा और एक भागने में सफल रहा। खाद सुरक्षा विभाग ने आटा और अन्य खाद्य पदार्थों का नमूना भी लिया है।
विज्ञापन

अवैध तरीके से रसोई गैस के रिफिलिंग कारोबार की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने गांव भिखारीपुर में दो स्थानों पर छापा मारा। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी और खाद्य सुरक्षा की टीम भी पहुंच गई। रिफिलिंग करते हुए चालक समेत तीन सगे भाइयों को पकड़ा। इसमें एक युवक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने एक गोदाम से 244 और दूसरे स्थान से 33 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी ने विकास कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से रिफिलिंग का कारोबार चलाया जा रहा था।

तीन सगे भाइयों तीन सगे भाईयों अजहर हुसैन, जफर हुसैन, नजम हुसैन निवासी भिखारीपुर पर केस दर्ज कराया जा रहा है। बताया कि रिफिलिंग का कारोबार अवैध तरीके से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed