{"_id":"58ed05e24f1c1b874acf6aa7","slug":"illegal-plot-and-action-on-wood-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान और लकड़ी डिपो पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान और लकड़ी डिपो पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटान और लकड़ी डिपो पर होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन अपराध रोकने एवं जंगल की व्यवस्थाओं को और बेेहतर बनाने के लिए टाइगर रिजर्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन संरक्षक वीके सिंह ने अवैध कटान और बिना लाइसेंस के लकड़ी डिपो मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्यशाला में आगामी 100 दिनों में होने वाले क्रिया कलापों पर भी चर्चा की गई। टाइगर रिजर्व के सभागार में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा सामाजिक वानिकी प्रभाग पीलीभीत व बरेली प्रभाग के सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर एवं वन वनदरोगाओं प्रतिभाग किया। वन संरक्षक वीके सिंह ने कहा कि वन विभाग की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसके लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आगामी 100 दिनों के कार्य प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उन्होंने जंगल एवं इसके बाहर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त के साथ ही जंगल से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर गति अवरोध बनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पौधारोपण के लिए तैयार की जा रही पौधशालाओं का निरीक्षण डीएफओ स्तर से लेकर वन दरोगा स्तर सभी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वन्यजीव घटनाओं की जानकारी अब डायल 100 के माध्यम से भी मिल रही हैं। ऐसे में सूचना मिलने के 45 मिनट के अंदर संबंधित क्षेत्र के स्टाफ को पहुंचना होगा। इसके लिए सभी एलर्ट रहे। वहीं लड़की कटान के परमिट संबंधी मामले मात्र 15 दिनों में निस्तारित किए जाएंगे। आग की सूचना मिलने पर 30 मिनट में पहुंचना होगा। बैठक में मुरादाबाद के वनसंरक्षक आरपी वर्मा, डीएफओ आदर्श कुमार, कैलाश प्रकाश, एसडीओ केपी सिंह, वीएम सिंह, सभी रेंजर, डिप्टी रेंजर मौजूद थे।
विज्ञापन