फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   illegal mining

बेखौफ खनन माफिया, एसडीएम ने देवहा नदी पर जेसीबी को पकड़ा, खनन करने वाले फरार

Mon, 10 Feb 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
बीसलपुर। शासन भले ही सख्त हो और प्रशासन जुर्माना लगा रहा हो या एफआईआर करा रहा हो, खनन माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। देवहा नदी के रायपुर घाट पर जेसीबी से खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो खनन करने वाले भाग गए। मौके से एक जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली गईं। एसडीएम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ढुकसी गांव में बड़े पैमाने पर बीते दिनों खनन किया गया था। मामले की गूंज शासन तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार रात एसडीएम को सूचना मिली कि देवहा नदी के रायपुर घाट पर कुछ माफिया खनन कर रहे हैं। एसडीएम सौरभ दुबे ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ रात 12 बजे के बाद छापा मारा तो कुछ लोग अवैध खनन करते मिले। टीम के पहुंचने पर खलबली मच गई। माफिया वाहन छोड़कर भाग गए। टीम ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर कब्जे में ले लिया। इन वाहनों को खनंका चौकी में खड़ा कराया गया है। चौकी प्रभारी अनुज शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर के आधार पर एआरटीओ कार्यालय से उनके स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed