{"_id":"5810fac94f1c1b057fbc32bd","slug":"ignou-is-determined-to-give-higher-education-quality-ashwini","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने को कटिबद्ध हैं इग्नू: अश्वनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने को कटिबद्ध हैं इग्नू: अश्वनी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने को कटिबद्ध हैं इग्नू: अश्वनी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली व इग्नू नियमावली की जानकारी दी गई।
अध्ययन केंद्र में बुधवार को हुए परिचय सत्र कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ से आए उपनिदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा प्रदान करने को कटिबद्ध है। प्रभावी व विद्यार्थी अनुकूल शिक्षण प्रणाली के लिए स्व शिक्षण पद्धति, दृश्य श्रवण, ई-स्टडी, मल्टीमीडिया व मोबाइल आधारित अध्ययन आदि सहायता सम्मिलित है। उन्होंने मूल्यांकन पद्धति व परीक्षा प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू द्वारा विद्यार्थियों को किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने की सुविधा प्रदान की जाती है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रममें भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सभी सदस्य संस्थानों द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और सभी भारतीय विश्वविद्यालयों/मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, संस्थानों की उपाधियों, डिप्लोमा, प्रमाणपत्रों के समतुल्य है। कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बीच शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए इग्नू के बीए, बीएससी, वाणिज्य, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस (पर्यटन में स्नातक), बीसीए कार्यक्रमों के शुल्क में छूट का प्रावधान है। साथ ही कैंपस प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के माध्यम से शैक्षिक योग्यता के अनुरूप नौकरी के अवसर भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से दूरस्थ शिक्षा का लाभ उठाने व बेहतर मुकाम हासिल करने का आहवान किया। प्राचार्य डॉ. आरसी बाजपेई व अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा ने अध्ययन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर समन्वयक सहायक जाकिर हुसैन, डॉ. दिनेश चंद्रा, पंकज कुमार मिश्र, जिला पंचायत सदस्य मालती देवी, डॉ. महेंद्र आदि मौजूद रहे।