फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you want to get tested then come before 12 o'clock

Pilibhit News: जांच करानी है तो 12 बजे से पहले आओ

Sat, 24 Feb 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
If you want to get tested then come before 12 o'clock
मेडिकल कॉलेज में दोपहर 1 बजे अल्टासाउड कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज । संवाद
मेडिकल कॉलेज की लैब में 12 बजे के बाद नहीं लिए जाते सैंपल, मरीज और तीमारदार होते हैं परेशान
विज्ञापन

जितेंद्र अवस्थी
पीलीभीत। अगर जांच करानी है तो 12 बजे से पहले आओ.. बाद में सैंपल नहीं लिया जाएगा। रिपोर्ट भी अगले दिन मिलेगी। मनमाने जवाब देकर मरीजों को टरकाने का यह हाल मेडिकल कॉलेज लैब का है। यहां के कर्मचारी काम कम, मरीजों को दौड़ाते अधिक हैं। अस्पताल समय में भी कर्मचारियों की कुर्सी खाली रहती हैं।
शुक्रवार की दोपहर 12:50 बजे मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी के सैंपल काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी थी। राजेश्वरी ने बताया कि डॉक्टर ने जांच कराने के लिए कहा है। कर्मचारी, सैंपल लेने से मना कर रहे हैं। कल आने को बोला है। शमीम को भी जांच करानी थी, लेकिन कर्मचारी ने 12 बजे का बहाना बताकर चलता कर दिया। कई अन्य मरीजों को भी कल आने का जवाब दिया गया। पूछने पर बताया गया कि यहां सैंपल सिर्फ 12 बजे तक ही लिए जाते हैं। इस तरह का कोई नियम होने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-
कल टरका दिया, सुबह 10 बजे दिया सैंपल
जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को डॉक्टर को दिखाया तो कुछ जांच लिख दीं। करीब एक बजे काउंटर पर पहुंचे तो कर्मचारी ने सैंपल लेने से मना कर दिया। अनुरोध भी किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। शुक्रवार की सुबह 10 बजे सैंपल दिया है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुछ घंटों का काम, तीन दिन तक चक्कर लगाते हैं मरीज
कर्मचारियों की मनमानी से मेडिकल कॉलेज आने वाले सामान्य बीमारियों के मरीजों को तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। पहले दिन डॉक्टर से परामर्श मिलेगा। 12 बजे के बाद सैंपल नहीं लिया जाएगा। अगले दिन सैंपल और जरा सी देर हुई तो रिपोर्ट के लिए अगले दिन आने का जवाब दिया जाएगा।

-
इंतजार करते रहे मरीज, पूरे दिन बंद रहा अल्ट्रासाउंड कक्ष
जांच ही नहीं मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर तीन मरीज बैठे थे। कक्ष का गेट बंद था। इंतजार कर रही सीमा ने बताया कि काफी देर से बैठे हैं, अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। इशरत और छुन्नीलाल भी अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने का इंतजार करते दिखे।
-
12 बजे के बाद सैंपल न लेने का कोई नियम नहीं है। कर्मचारी मना कैसे कर रहे हैं, इसकी जांच कराएंगे। सीएमएस से बोलकर सैंपल लेने का समय बढ़वाया जाएगा।
- संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज में दोपहर 1 बजे अल्टासाउड कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज । संवाद

मेडिकल कॉलेज में दोपहर 1 बजे अल्टासाउड कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed