फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you bring 70 quintals of paddy in the trolley, where will you take 20 quintals?

अगर ट्राली में 70 क्विंटल धान लाएंगे तो 20 क्विंटल कहां ले जाएंगे?

Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If you bring 70 quintals of paddy in the trolley, where will you take 20 quintals?
पूरनपुर। एक अक्तूबर यानी शुक्रवार से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारियों में पूरे दिन पुलिस, प्रशासनिक अफसर लगे रहे। पूरनपुर मंडी समिति में लगने वाले खरीद केंद्रों का स्थान निर्धारित किया गया। टीनशेड को खाली कराने के निर्देश दिए गए। समस्याओं को लेकर किसान नेताओं, राइस मिलर से वार्ता हुई। किसानों से हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसान शुक्रवार को मंडी में पंचायत कर रणनीति तय करेंगे। किसानों ने एक दिन में तौल की सीमा 50 क्विंटल तय करने का विरोध किया। उनका कहना है कि अगर एक ट्रॉली में एक दिन में तौल के लिए 70 क्विंटल धान लाएं तो 20 क्विंटल वापस कहां से जाएंगे। किसान शुक्रवार को मंडी में पंचायत कर रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धान खरीद की तैयारी में पूरे दिन अफसर जुटे रहे। राइस मिलर धान की कुटाई से हाथ खींचे हुए हैं। प्रशासन ने इस पर मिलर्स को नोटिस दिया है लेकिन अब तक किसी ने जवाब नहीं दिया। मंडी पहुंचने वाले धान का किसानों को वाजिब मूल्य मिले। इसको लेकर एसडीएम रामस्वरूप, सीओ वीरेंद्र विक्रम ने पूरनपुर मंडी समिति सभागार में राइस मिलर्स के साथ मंडी समिति के सभागार में बैठक की। बैठक में एसडीएम ने राइस मिलर्स से धान खरीद करने, उनका प्रतिदिन स्टॉक का सत्यापन होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि धान कम रेट पर नहीं खरीदा जाना चाहिए। राइस मिलर्स का कहना था कि वे लोग अच्छे के साथ खराब धान भी खरीदते हैं। तब खराब धान का रेट अच्छा नहीं लग सकेगा। तहसील सभागार में अफसरों ने किसान नेताओं से धान खरीद को लेकर वार्ता की। वार्ता में किसान नेताओं ने धान खरीद को लेकर पिछले दिनों दिए ज्ञापन की समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी चाही। एसडीएम रामस्वरूप ने कहा कि किसानों की समस्याओं की जानकारी उच्च अफसरों को दे दी गई है। धान खरीद के मानकों और तौल की सीमा को उनके स्तर से कोई बदलाव नहीं हो सकता। बैठक में एसडीएम रामस्वरूप, एसडीएम न्यायिक आशुतोष, सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल रामसेवक, किसान नेता मनप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, लालू मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर मात्र 10 प्रतिशत खरीद किसानों से होती है। शेष खरीद के लिए खरीद केंद्रों से बारदाना माफिया को पहुंचा दिया जाता है। इस बार किसान यह सब नहीं चलने देंगे। शुक्रवार को मंडी समिति में पंचायत कर अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनप्रीत सिंह, जिलाध्यक्ष, अन्नदाता किसान यूनियन
धान खरीद में गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी गेट पर लगे कैमरों से भी मंडी में आने, जाने वाले वाहनों की निगरानी कराई जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार धान खरीद कराई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
- रामस्वरूप, एसडीएम
शाम तक नहीं लग पाए केंद्र, कैसे होगी धान खरीद
पूरनपुर। जिले में पांच खरीद एजेंसियां 83 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद करेगी। इसमें पीलीभीत सदर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 28 जबकि पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 27 धान खरीद केंद्र लगाए जाएंगे। जिले में पीसीएफ और यूपीएसएस के 27-27 खरीद केंद्र, खाद्य विभाग के 22, मंडी समिति के तीन और भारतीय खाद्य निगम के चार खरीद केंद्र रहेंगे। पूरनपुर मंडी में एसडीएम रामस्वरूप ने घूमकर मंडी के टिनशेडों को खाली कराने के निर्देश मंडी सचिव को दिए। शाम तक मंडी में खरीद केंद्र नहीं लगाए जा सके। ऐसे में व्यवस्था न बनने पर शुक्रवार से धान खरीद कैसे हो सकेगी।
पूरनपुर मंडी समिति में खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ के तीन, यूपीएसएस के पांच मंडी समिति का एक खरीद केंद्र, गुड़ मंडी में यूपीएसएस के चार खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पीसीएफ का खरीद केंद्र घुंघचाई, फत्तेपुर, जेठापुर, नवदिया लक्षन, सिंहपुर, यूपीएसएस शेरपुरकलां, रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर, केसरपुरकलां में खरीद केंद्र लगाएगी। अधिकांश खरीद केंद्र स्थलों पर बृहस्पतिवार शाम तक कांटे नहीं पहुंचे। ऐसे में शुक्रवार सुबह से धान खरीद केंद्रों पर खरीद कैसे शुरू हो सकेगी। एसडीएम रामस्वरूप ने बताया कि मंडी में टिनशेडों को खाली कराने के निर्देश दिए गए। इस पर टिनशेड खाली होना शुरू हो गए हैं।
धान खरीद को लेकर मंडी समिति तैनात रहेगी पुलिस
पूरनपुर। एसडीएम रामस्वरूप ने बताया कि धान खरीद को सर्वाधिक खरीद केंद्र मंडी समिति परिसर में लगाए जाएंगे। खरीद को लेकर हंगामा आदि को लेकर मंडी में इस बार धान खरीद को लेकर पुलिस तैनात रहेगी।

तौल के लिए ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचेंगे किसान
बीसलपुर। तहसील सभागार में गुरुवार को अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों की बैठक हुई। जिला प्रशासन ने इस तहसील क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के 24 राजकीय धान क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं, जिन पर पहली अक्तूबर से तौल होनी है। ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने वाले किसान ही अपना धान लेकर क्रय के केंद्रों पर पहुंचेंगे। क्रय केंद्रों पर फालतू किसान लाइन लगाकर खड़े नहीं होंगे। धान की तौल में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। केंद्रों पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी अध्यक्षता एसडीएम राकेश गुप्ता ने और संचालन एसएमआई रमेश पाल ने किया। बैठक में सभी 18 राजकीय क्रय केंद्रों के प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed