फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the car does not come then tigers pull

कार न आती तो खींच ले जाता बाघ

Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात अमरिया क्षेत्र में बाघ के हमले में घायल तीनों ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बुद्धसेन ने बताया कि बाघ ने उनके साले दुर्गाई लाल का हाथ मुंह से पकड़कर खींच लिया था। ऐन वक्त पर आई कार की रोशनी पड़ने पर बाघ उसे छोड़ गया। बाघ के पीछे हटने पर उन्होंने दुरगाई का पैर पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया, लेकिन बाघ ने उस पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया। अमरिया क्षेत्र के गांव देवरनिया निवासी 50 वर्षीय बुद्धसेन अपने पुत्र मदनलाल और साले खटीमा के गांव मोहनपुर निवासी दुर्गाई लाल के साथ नवदिया गांव रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रात करीब नौ बजे बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। ड्यूनीडाम के निकट नहर पटरी पर उन पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे बाइक समेत तीनों नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही बाघ ने दुर्गाई लाल का हाथ अपने मुंह में दबा लिया और खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। बुद्धसेन ने उसे ले जाते देखा तो दुर्गाई लाल का पैर पकड़ लिया। बाघ उन्हें कुछ कदम ही घसीट कर ले जा पाया । तभी उधर से गुजरी एक कार की लाइट पड़ने पर बाघ ने दुर्गाईलाल का हाथ छोड़ दिया। बाघ के छोड़ते ही बुद्धसेन ने दुर्गाई को और ताकत से खींचने की कोशिश की। इस पर बाघ ने बुद्धसेन पर पंजे से हमला कर दिया। उधर, बाइक से गिरे बुद्धसेन के पुत्र मदनलाल ने स्टार्ट बाइक का एक्सीलेटर तेज कर दिया, जिसकी आवाज पर बाघ उन्हें छोड़कर चला गया। इस बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने मदद कर उन्हें अमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed