फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If not caught, will leave loose animal in tehsil

Pilibhit News: न पकड़े गए तो तहसील में छोड़ेंगे छुट्टा पशु

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
If not caught, will leave loose animal in tehsil
पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) की पंचायत में छुट्टा पशुओं से छुटकारा न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। भाकियू नेताओं ने कहा कि गोआश्रय स्थल बनने के बाद भी छुट्टा पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल में न भेजा गया तो किसान उन्हें तहसील परिसर में छोड़ देंगे। पंचायत के बाद एसडीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोआश्रय स्थल में भिजवाने की मांग पहले भी ज्ञापन देकर की जा चुकी है। छुट्टा पशु खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। पशुओं के रास्ते में बैठने और घूमने से आवागमन बाधित हो रहा है। बुजुर्गों, बच्चों समेत सभी को इनसे खतरा बना हुआ है। आए दिन छुट्टा पशुओं के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में छुट्टा पशुओं से शीघ्र निजात न मिलने पर पशुओं को तहसील परिसर में लाकर छोड़ने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में इसके अलावा गांव जेठापुर में राशन कोटे की दुकान का प्रस्ताव कराने, कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की खोदाई कराके जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, जेठापुर की रेशमा देवी को जमीन का पट्टा देने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मनमोहन सिंह, सत्यपाल वर्मा, लालू मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed