फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If no candidate liked Pilibhit, 5789 voters pressed NOTA.

पीलीभीत में कोई उम्मीदवार पसंद नहीं आया तो 5789 मतदाताओं नोटा दबाया

Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
If no candidate liked Pilibhit, 5789 voters pressed NOTA.
If no candidate liked Pilibhit, 5789 voters pressed NOTA.
पीलीभीत। जिले के 5789 मतदाताओं को 43 उम्मीदवारों में से कोई भी पसंद नहीं आया। इसलिए अबकी बार उन्होंने नोटा दबाया। नोटा दबाने वाले सबसे अधिक 1861 मतदाता बरखेड़ा विधानसभा सीट के रहे। दूसरा स्थान पूरनपुर का रहा है। यहां 1542 मतदाताओं ने नोटा दबाया है। तीसरे स्थान पर बीसलपुर रहा। यहां पर 1227 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। पीलीभीत में 1159 मतदाताओं ने नोटा दबाया है।
विज्ञापन

पीलीभीत सदर क्षेत्र में तो नोटा वाले मतदाताओं ने कांग्रेस के शकील अहमद नूरी को भी पीछे छोड़ दिया। नोटा ने शकील अहमद नूरी को 142 मतों से पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस उम्मीदवार शकील अहमद नूरी को मात्र 1017 मत मिले। सदर विधानसभा सीट में सर्व समाज पार्टी के उम्मीदवार अरविंद 904, भारतीय सुभाष सेना की बेलामती 318, सबका दल यूनाइडेट के मोतीराम राजपूत 544 मत पाकर नोटा से पीछे रहे। निर्दलीय इकरार हुसैन 410, मोहम्मद शारिक 433 मत पाकर नोटा से पीछे रहे।
विज्ञापन

बरखेड़ा में आम आदमी पार्टी के आशीष गुप्ता को 497, भारतीय सुभाष सेना के किशनलाल को 324, बहुजन मुक्ति पार्टी के बृजलाल को 267 मत, सबका दल यूनाइटेड रामकुमार को 277 मत, भारतीय जन जागृति पार्टी के सर्वेश मुनी भारतीय को 490 मत मिले। जो नोटा से कम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर में लोक पार्टी के कमलेश कुमार 1270 मत, राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के राकेश डेविड 350 मत, भारतीय सुभाष सेना रामेश्वर दयाल 369, निर्दलीय अमित कुमार 380, निर्दलीय रामपाल 681, निर्दलीय विनोद कुमार भारती 717 मत पाकर नोटा से पीछे रहे। बीसलपुर में नैतिक पार्टी के गिरीश श्रीवास्तव 362, आम आदमी पार्टी के डॉ. धर्मेंद्र गंगवार 646, जन अधिकार पार्टी के मनोज सिंह कुशवाहा 470, आजाद समाज पार्टी के राजाराम माथुर 424, सबका दल यूनाइटेड के राजेश कुमार 504, निर्दलीय प्रदीप कुमार 798, निर्दलीय राजेश चंद्र अरविंद 525, निर्दलीय सुशील कुमार शुक्ला 631 मत पाकर नोटा से पीछे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed