फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If fertilizer is not available or if the price is charged more, then complain in the control room

Pilibhit News: खाद न मिले या दाम ज्यादा वसूले जाएं तो कट्रोल रूम में करें शिकायत

Fri, 21 Jul 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
If fertilizer is not available or if the price is charged more, then complain in the control room
पीलीभीत। धान की रोपाई के दौरान किसानों को यूरिया की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। हालांकि प्रशासन का दावा हैं कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी किसानों को खाद न मिलने की शिकायतें आ रही हैं। इसे लेकर प्रशासन ने मुख्यालय पर कंट्रोल रूम खोला है। खाद न मिलने या फिर अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतों को किसान फोन पर बता सकते हैं।
विज्ञापन

धान की फसल में यूरिया की टाप ड्रेसिंग को देखते हुए कृषकों में यूरिया उर्वरक की मांग अधिक है। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में निजी/सहकारी क्षेत्र के बिक्री केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री एवं यूरिया उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग की शिकायत लगातार हो रही है। इसमें किसानों का कहना है कि यूरिया के साथ अन्य खाद या फिर कीटनाशक भी दिया जा रहा है। इससे उनका शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब निस्तारण और कार्रवाई के लिए प्रशासन ने एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपर जिला कृषि अधिकारी पंकज कुमार को लगाया गया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 9838813227 जारी किया गया है। अपरान्ह 2 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए प्रधान सहायक राजकुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9719566248 जारी किया गया है। सभी से कन्ट्रोल रूम में मौजूद रहकर कृषकों की प्राप्त शिकायत को पंजिका में अंकित करते हुए उसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों एवं और उसमें हुई कार्रवाई को जिला कृषि अधिकारी द्वारा देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन
यूरिया की बढ़ती मांग और शिकायतों को लेकर कंट्रोल रुम को खोला गया है। यहां पर सुबह दस बजे से शाम पांच तक दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है।- डॉ. विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed