फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Identity established of the youth who lost his life after being run over by a train eight days ago.

Pilibhit News: आठ दिन बाद हुई ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान

Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Identity established of the youth who lost his life after being run over by a train eight days ago.
जहानाबाद। पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान हो गई। पुलिस द्वारा जारी किए गए फोटो में शरीर पर बने टैटू और पहने हुए कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पांच को थाना जहानाबाद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुस्वार निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) के रूप में शव की पहचान हुई। परिजन जीआरपी और थाना जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने टैटू और कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि हादसे से एक दिन पहले धर्मेंद्र कुमार का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया, मृतक की पहचान हो गई है और थाना पुलिस को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed