{"_id":"681a5daa5c88c05b9b08d704","slug":"ict-labs-will-be-developed-in-69-council-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135393-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 69 परिषदीय विद्यालयों में विकसित होगी आईसीटी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 69 परिषदीय विद्यालयों में विकसित होगी आईसीटी लैब
Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गिद्धौर में विकसित की गई आईसीटी लैब। संवाद
- फोटो : अभ्युदय कोचिंग के सफल छात्र साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया साथ में सीडीओ अजय कुमार गौतम व अन्य
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलाजी (आईसीटी) लैब बनाई जा रहीं हैं। जिले में 69 विद्यालयों को आईसीटी लैब के लिए चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर समेत अन्य संसाधनों को मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले में करीब 1499 परिषदीय विद्यालय हैं। केंद्र सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक करने के लिए पीएमश्री योजना शुरू की गई है। इसके तहत विद्यालयों को निजी की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास के साथ आईसीटी लैब भी विकसित की जा रही हैं।
69 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आईसीटी लैब के लिए चयनित प्रत्येक विद्यालयों को 12-12 कंप्यूटर मिलेंगे। विद्यालयों में उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। आईसीटी लैब में नियमित रूप से बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक जानकारियां दी जाएंगी। बच्चों को कंप्यूटर चलाना सिखाया जाएगा। अमरिया, मरौरी ब्लॉक के कई स्कूलों में आईसीटी लैब विकसित हो चुकी है। लैब में फर्नीचर, उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि आईसीटी लैब विकसित करने पर तेजी से काम हो रहा है।