फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hussein Hussein or rang or Sadaan

गूंजी या हुसैन या हुसैन की सदाएं

Wed, 12 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 12 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 Hussein Hussein or rang or Sadaan
ता‌िजजिया
मोहर्रम पर जिले भर में बुधवार को ताजियों के जुलूस निकाले गए। शहर हुसैन का दामन नहीं छोड़ेंगे, या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा। उलमा ने तकरीर कर हजरत इमाम हुसैन के किरदार पर रोशनी डाली। इस दौरान अखाड़ा कमेटियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। देर शाम ताजियों को करबला में दफन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जुलूस की शुरुआत बेलों वाले चौराहा से हुई। जुलूस छोटी मार्केट, मदीनाशाह, लाल रोड, डालचंद, मोहम्मद फारूख, जेपी रोड, बरेली गेट, लकड़ी मंडी, रोडवेज बस स्टैंड, ईदगाह रेलवे क्रासिंग होते हुए करबला पहुंचा। इस दौरान शहर मौलाना जरताब रजा खां ने तकरीर कर करबला की जंग का पूरा वाकया पेश किया। मौलाना बुरहान रजा खां ने करबला की जंग पर रोशनी डाली। मौलाना शमाइल रजा खां व मेहरान रजा खां आदि ने भी तकरीर की। शहर में जगह-जगह सबीलें व लंगर भी लगाए गए। देर शाम शहर के अलावा चंदोई, पकडिय़ा नौगवां, इस्लामनगर और चिडिय़ादाह व गौहनिया के ताजियों को करबला में दफन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में भारी पुलिस बल तैनात की गई थी। 
विज्ञापन


यहां के ताजिए हुए शामिल
मोहल्ला डालचंद, पंजाबियान, फीलखाना, मदीनाशाह, पकडिय़ा, बेनीचौधरी, कमल्ले चौराहा, कबीर खां, सरफराज खां, मुनीर खां, अशरफ खां, मोहम्मद वासिल, शेर मोहम्मद आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर। मोहर्रम को लेकर बुधवार को ताजिया निकाले गए। देर रात तक स्टेशन रोड पर ताजियों की गश्त हुई। कुछ ताजियों को बुधवार शाम को करबला में ले जाकर दफन कर दिया गया। नगर पालिका चौराहा के समीप हसनी हुसैन साबरी कमेटी की ओर से लंगर हुआ। इमरान वारसी, कल्लन साबरी, आसिफ साबरी, इरफान, मोहम्मद जीशान मौजूद रहे। इमामे हुसैन लंगर सब्जी मंडी ग्रुप की ओर से स्टेशन रोड पर किया गया। व्यापारी नेता हाजी लाडले, अहमद मियां, हनीफ, हारून, मुजीव, यासीन, बबलू, बुंदन मौजूद रहे। स्टेशन रोड पर मौलाना फजले अहमद नूरी के आवास के बाहर फातमी फूलों की महक दस्ते करबला कांफ्रेंस हुई। कांफ्रेंस में मौलाना फजले अहमद नूरी, मौलाना सलीम नूरी आदि ने तकरीर की। जावेद नूरी, तौफीक अहमद कादरी, मानू चिश्ती, हाफिज अशफाक, नवी जान मौजूद रहे। मोहल्ला रजागंज में गुलजारे फरीद मस्जिद के समीप जिक्रे शोयदाए करबला कंफ्रेंस हुई। इमाम कमर महबूब आदि ने तकरीर की। संचालन कारी शान मोहम्मद ने किया। कंफ्रेंस की सदारत हाफिज मोहम्मद उस्मान ने की। कंफ्रेंस में हाफिज जकी खां नूरी, हाफिज शाकिब, हाफिज उसमान नूरी, मौलाना फजले अहमद नूरी मौजूद रहे। 
जोगराजपुर। गांव वासुपुर, गोरा, धनेगा, जोगराजपुर, जादौपुर, बरकलीगंज आदि गांवों में मोहर्रम मनाया। गांव गोरा में 105 फिट का ताजिया लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। पूर्व प्रधान इलियास खां व अखलाक ने बताया कि गुरुवार को गोरा के करबला में ताजिये दफन किए जाएंगे। 
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर से शुरू हुआ जुलूस प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद गाजी कमाल शाह मियां की मजार पहुंचा। यहां अन्य क्षेत्रों से लाए गए ताजिए भी शामिल हुए। यहां से ताजियों का जुलूस करबला पहुंचा।
चुर्रासकतपुर। गंाव मीरपुर वाहनपुर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इसमें चुर्रासकतपुर, रिछोला सबल, महादेवा, अभयपुर चैना नकटी, डंडिया नवाजिस अली और शेखापुर गांव के ताजिए शामिल रहे।
बरखेड़ा। कस्बे में मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। इसके अलावा पौटा कलां में भूड़ा, विक्रमपुर, नरायनठेर, खमरिया, पंडरी, गाजीपूर, पृथ्वीपुर आदि गांवों के ताजिए शामिल रहे। 
जहानाबाद। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में मोहर्रम रंजोगम के बीच मनाया गया। गौनेरीवदी, गौनेरीदान, अकबरगंज, बिलईखेड़ा, ललौरीखेड़ा आदि गांवों के ताजिए करबला पहुंचे। यहां हुए ताजियों के कंपटीशन में गौनेरीदान, खेड़ा व गौनेरीवदी के ताजिए ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता ताजिएदारों को नगरपंचायत चेयरमैन एजाज अहमद ने पुरस्कृत किया।
माधोटांडा। कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। ताजिए नूरी मस्जिद के समीप एकत्र हुए। शाम को रंजोगम के बीच ताजियों डगा स्थित करबला दफन किया गया।
हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव नहरोसा, भरतपुर, रामनगर, टिब्बा, आजाद नगर समेत मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ताजियों का जुलूस निकाला गया। शाम को नेहरू नगर व चिड़ियाटोला स्थित करबला में ताजियों को दफन किया गया। 



इंसेट-------
शेरपुरकलां, घुंघचाई में मोहर्रम आज
पूरनपुर। परंपरागत ढंग से शेरपुर, भगवंतापुर और घुंघचाई क्षेत्र में एक दिन बाद मोहर्रम मनाया जाता है। इसके चलते शेरपुर व घुंघचाई में बृहस्पतिवार को मोहर्रम मनाया जाएगा। मोहर्रम पर ताजियों का गश्त निकलेगा और कलबला में ताजियां दफन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed