फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband murdered by wife

14 महीने बाद हुआ खुलासाः प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने देवर संग मिलकर की थी पति की हत्या

Mon, 01 Jun 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
husband murdered by wife
बीसलपुर। कमल हत्याकांड का पुलिस ने 14 महीने तक चली जांच पड़ताल के बाद आखिरकार खुलासा कर दिया। उसकी हत्या प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की थी। इसके बाद हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी कमल जोशी की 22 मार्च 2019 को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। उनका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पत्नी मधु से मिली तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें मोहल्ले के ही रिंकू दुबे और गांव अमृता खास निवासी धर्मवीर गंगवार को नामजद किया गया था। तहरीर में बताया गया था कि कमल ने आगरा की एक फाइनेंस कंपनी से 41 हजार का लोन लिया था। लोन धर्मवीर ने दिलवाया था। इसमें रिंकू गारंटर बना था। आरोप लगाया कि किस्तें जमा न होने पर दोनों ने दबाव बनाया तो परेशान होकर खुदकुशी कर ली। दोनों आरोपियों पर 20 मार्च को बंधक बनाकर कमल को पीटने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामला हत्या का निकला। उसमें शरीर पर चोट के निशान मिले और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि कमल की पत्नी मधु के अपने देवर विजय से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी कमल को हो गई थी। वह दोनों के रिश्ते का विरोध करने लगा। तभी मधु और विजय ने 22 मार्च को पहले कमल की पहले डंडों से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया। इसके कई साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। रविवार को दोनों की गिरफ्तारी की गई। सीओ लल्लन सिंह ने कोतवाली पहुंचकर दोनों से पूछताछ की। उसमें दोनों ने हत्या की पूरी कहानी बताई। इसके बाद दोनों का चालान कर दिया गया। उसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed