फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband left for love, now married snag

प्रेम की खातिर पति छोड़ा, अब शादी में रोड़ा

Thu, 30 Jun 2016 11:44 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 प्रेम विवाह करने के लिए पति को छोड़ चुकी महिला के रास्ते में अब प्रेमी के घरवाले ही दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। शादी का भरोसा दिलाकर प्रेमी के घर वाले उसे घर ले गए लेकिन अब शादी से मुकर गए हैं। प्रेमी को भी घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। सुनगढ़ी थाने पहुंचकर युवती ने दुखड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बुधवार रात सुनगढ़ी थाने पहुंचकर बताया कि उसकी शादी चार साल पहले सुनगढ़ी क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान ससुराल के पास रह रहे एक युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ र्गइं। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। नौ महीने के बाद महिला ने प्रेमी की सहमति पर पति से तलाक ले लिया। शनिवार को वह प्रेमी के साथ फर्रुखाबाद चली गई। इस दौरान प्रेमी के घर वालों ने रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करने का भरोसा दिलाया और वापस बुला लिया। पीलीभीत आने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। बुधवार को प्रेमी ने शादी करने के लिए उसे अपने घर बुलाया, लेकिन उसके घर वाले शादी करने से मुकर गए। महिला ने आरोप लगाया कि घर वालों ने प्रेमी को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन


महिला ने प्रेमी को घरवालों द्व्रारा बंधक बना लेने की शिकायत की है। इस पर उसके प्रेमी को बुलाया गया था। घर वाले भी साथ आए थे। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। प्रेमी के शादी कर लेने की बात कहने पर उनका समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार त्यागी, एसएसआई सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed