फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband killed his wife with the help of his elder brother

Pilibhit News: बड़े भाई के साथ मिलकर पति ने पत्नी को मार डाला

Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife with the help of his elder brother
मृतका नन्हीं देवी के भाई से पूछताछ करती पुलिस संवाद - फोटो : मकान में आई दरार।
पूरनपुर/घुंघचाई (पीलीभीत)। मां के साथ मायके जा रही घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी नन्ही देवी (35) की रास्ते में उसके पति अखिलेश मिश्रा ने अपने बड़े भाई अरविंद के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने विवाहिता के भाई रजनीश के सामने घटना को अंजाम दिया। बचाने की कोशिश के दौरान आरोपी हत्या में प्रयुक्त बांका लेकर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन


घटना मंगलवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र में गांव भगवतीपुर के समीप की है। नन्ही देवी की मां बरखेड़ा थाना के गांव पतरसिया निवासी अनीता देवी ने बताया कि उनका दामाद अखिलेश मिश्रा ट्रक ड्राइवर है। अक्सर कई दिन घर से बाहर रहता है। अखिलेश के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले दोनों पुत्रियां एक साथ घर से कहीं चली गईं थीं, उनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुत्रियों के घर से जाने के बाद से अखिलेश अक्सर मोबाइल पर नन्ही देवी को प्रताड़ित करता था। 10 दिन पहले अखिलेश घर लौटा था। तब से नन्ही देवी की अक्सर पिटाई के साथ हत्या करने की धमकी देता था। मां ने बताया कि कलह से परेशान नन्ही देवी ने दो-तीन दिन पहले फोन कर उसे मायके ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री को लिवा ले जाने के लिए अनीता सोमवार की शाम चार बजे उसकी ससुराल पहुंची थीं। मंगलवार को पुत्री को भेजने के लिए दामाद से कहा। 10 से 15 दिन में नन्ही देवी को विदा करा ले जाने की बात कही। मगर, अखिलेश ने नन्ही देवी को भेजने से मना कर दिया।
मां अनीता के मुताबिक, दोपहर के समय हम दोनों घर से निकले। वाहन पकड़ने के लिए पैदल गांव से कुछ दूर ही पहुंच पाए थे कि पीछे से बाइक पर अखिलेश आ गया और नन्ही को घर लौटने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर अखिलेश ने बाइक से वाहन के अड्डे तक छोड़ने की बात कहकर सास को अपनी बाइक पर बैठा लिया और करीब एक किलोमीटर दूर एक धार्मिक स्थल पर पहुंचा दिया। सास से नन्ही को लिवाकर लाने की बात कहकर वहां से लौट आया।
अनीता ने बताया कि इस दौरान अखिलेश ने अपने साले रजनीश को फोन कर अपनी मां और बहन को ले जाने को कहा। कार से आए अखिलेश ने अपनी मां से बहन की जानकारी की और बहन को कार से लाने के लिए घटनास्थल जा पहुंचा। रजनीश ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो देखा कि बहनोई अखिलेश अपने भाई अरविंद के साथ उसकी बहन पर ताबड़तोड़ बांके से प्रहार कर रहा था।
उसने दौड़कर बांका छीन लिया। इस पर दोनों ने रजनीश से बांका वापस छीना और बाइक से भाग निकले। रजनीश ने अपने बहनोई और उसके बड़े भाई अरविंद उर्फ छोटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। घुंघचाई इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



नन्ही का खून देख बेहोश हो गई चांदनी

पूरनपुर। रजनीश ने बताया कि उसके बहनोई का बहन और मां को ले जाने के लिए फोन आया था। उस समय वह गांव पोखरापुर के पास था। पत्नी चांदनी को लेकर ससुराल सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव हरियापुर जा रहा था। फोन आने पर सोचा की मां और बहन को बंडा पहुंचकर बस में बैठा देंगे। इसके बाद पत्नी के साथ ससुराल चले जाएंगे। घटनास्थल का नजारा देख पत्नी चांदनी तो कार में ही बेहोश हो गई। संवाद



हत्यारोपियों का एक भाई हत्या में दस साल से काट रहा जेल

अनीता ने बताया कि दामाद अखिलेश चार भाई हैं। सबसे बड़ा अशोक, उससे छोटा अरविंद, फिर अखिलेश और मनोज है। उन्होंने बताया कि अशोक एक हत्या के मामले में दस साल से जेल में बंद है। घटना के बाद दोनों हत्यारोपी घर में नन्ही देवी के दोनों पुत्र आनंद (14) और आदेश (10) को छोड़कर घर से भाग गए।


चार भाइयों में इकलौती थी नन्ही

अनीता ने बताया कि उसके पति सपन कुमार की करीब 18 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी चार संतानों में सबसे बड़ी पुत्री तुलसी है। उससे छोटा पुत्र रजनीश, इसके बाद नन्ही देवी और सबसे छोटा पुत्र गोपाल है।

मृतका नन्हीं देवी के भाई से पूछताछ करती पुलिस संवाद

मृतका नन्हीं देवी के भाई से पूछताछ करती पुलिस संवाद- फोटो : मकान में आई दरार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed