फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband dies, wife injured due to truck collision

Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 08 Feb 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife injured due to truck collision
पूरनपुर सीएचसी में धर्मपाल की बहन शीला से पूछताश करती महिला दरोगा । संवाद
पूरनपुर। असम हाईवे पर गांव खमरिया पट्टी के पास ट्रक की टक्कर लगने से बंडा थाने के गांव जमुनिया निवासी धर्मपाल और उसकी पत्नी घायल हो गईं। इलाज के लिए दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी मैना देवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे असम हाईवे पर गांव खमरिया पट्टी के समीप एक ढाबे के पास हुई। धर्मपाल की बहन शीला देवी ने बताया कि वह लोग परिवार के साथ माधोटांडा थाना के गांव मथना निवासी मोहन सिंह के फार्म हाउस में रहकर मजदूरी करते थे। मोहन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह धर्मपाल अपनी पत्नी मैना देवी के साथ बाइक से नगर में अपनी ससुराल जाने की कहकर फार्म हाउस से निकले थे। शीला देवी ने बताया कि धर्मपाल ससुराल में होकर बुआ के घर गांव रंपुरा जा रहे थे। असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। करीब दो घंटे बाद सीएचसी पहुंची शीला देवी ने शव की शिनाख्त अपने भाई धर्मपाल के रूप में की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि धर्मपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद भागे ट्रक को माधोटांडा पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed