{"_id":"6ab18badc548c5b4ae0a80ae","slug":"husband-consumes-poisonous-substance-amid-family-dispute-and-dies-during-treatment-wife-attempts-suicide-by-jumping-into-a-canal-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-169371-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पारिवारिक विवाद में पति ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत, पत्नी नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पारिवारिक विवाद में पति ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत, पत्नी नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी माधोटांडा लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर आहत पत्नी हरदोई ब्रांच नहर के कलीनगर पुल के पास पहुंच गई और नहर में उतर गई। महिला को नहर में जाते देख राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गांव नवदिया धनेश निवासी सुरेंद्र (26) का सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी संगीता से विवाद हो गया था। विवाद के बाद सुरेंद्र ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे माधोटांडा सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी कलीनगर पुल के पास हरदोई ब्रांच नहर पहुंची और नहर में कूद गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने महिला को नहर में जाते देख लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजन महिला को अपने साथ घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। माधोटांडा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पत्नी व पति के बीच आपसी विवाद की बात ही सामने आ रही है। संवाद