{"_id":"684b1a82ac460d38610fce3a","slug":"husband-ate-poison-after-telling-his-wife-that-he-would-meet-her-for-the-last-time-and-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-137707-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पत्नी से आखिरी मुलाकात की बात कहकर पति ने खा लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पत्नी से आखिरी मुलाकात की बात कहकर पति ने खा लिया जहर, मौत
Thu, 12 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। घरेलू कलह से परेशान गांव गढ़वाखेड़ा निवासी पति ने पत्नी से आखिरी मुलाकात की बात कहकर जहर खा लिया। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेहरामऊ थाना के गांव गढ़वाखेड़ा निवासी बलजिंदर का उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। पड़ाेस के लोगों ने बताया कि बलजिंदर को अपनी पत्नी पर शक भी था। वहीं, उसकी पत्नी बलजिंदर के मित्रों के घर आने को लेकर उससे झगड़ा करती थी। दोनों में इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद बलजिंदर ने जहर खा लिया। पता चला तो परिजन बलजिंदर को लेकर कस्बे के एक निजी क्लिनिक पर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों का कहना है कि बलजिंदर ने पत्नी से आखिरी मुलाकात की बात कही थी। सूचना मिलने पर सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि बलजिंदर ने पत्नी से आखिरी मुलाकात की बात कही थी। सूचना मिलने पर सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन