फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband and his friend go to jail for his wife attempt to murdor

पत्नी की हत्या के प्रयास पर पति और उसके दोस्त को जेल

Mon, 14 Mar 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
husband and his friend go to jail for his wife attempt to murdor
पूरनपुर। पत्नी से विवाद पर गला दबाकर उसकी हत्या के प्रयास के आरोपी और उसके एक साथी का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव केशोपुर की है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर ताल्लुके माधोटांडा निवासी अनिल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसका बहनोई कमल प्रताप दूसरी युवती से शादी के प्रयास में है। विवाद को लेकर शुक्रवार रात को उसके बहनोई कमल प्रताप ने अपने दोस्त गांव निवासी सोबित, अमन, दीपू को बुलाकर आठ माह की गर्भवती बहन का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बहन शीतल को मारने के लिए कमल ने शीतल के पैर कसकर पकड़े। सोबित गर्दन दबाने लगा। शोर-शराबा पर पहुंचे शीतल के जेठ विश्व प्रताप के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। इससे पहले शीतल को खाने में नशा दिया गया। शीतल की हालत खराब हो गई। पुलिस ने अनिल की ओर से उसके बहनोई सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कमल प्रताप और सोबित का रविवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed