फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hurt by the scolding of family, a teenager committed suicide by hanging himself

Pilibhit News: परिजनों की डांट से आहत किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 07 Jul 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the scolding of family, a teenager committed suicide by hanging himself
पीलीभीत। जुए में रुपये हारने पर परिजनों की डांट से आहत किशोर ने शुक्रवार शाम घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सुमित (17) पुत्र राधेश्याम ने शुक्रवार शाम घर में था। इस बीच उसने परिजनों की नजरों से बचकर घर में ही बल्ली के सहारे कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजन उस हिस्से में पहुंचे तो शव लटका देखा। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चीख पुकार पर आसपास के लोग घर में जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक के बाबा ओम प्रकाश ने बताया कि सुमित जुए में रुपये हार गया था। जानकारी होने पर परिजनों से उसे डांट दिया। जुए में कितने रुपये हारा यह जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक के बड़े भाई भीमसेन की 26 अप्रैल 2023 को मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सुमित के बड़े भाई भीमसेन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
000
मृतक गांव के ही युवक के साथ लूडो खेल रहा था। इसी बात को लेकर परिजन ने उसकी पिटाई लगा दी। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
- पवन कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed