{"_id":"65d5e97c0731ca08fa0065fb","slug":"hurt-by-pradhans-husbands-threat-teacher-demands-protection-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112365-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधान के पति की धमकी से आहत शिक्षक ने की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधान के पति की धमकी से आहत शिक्षक ने की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव दयालपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। स्कूल में चल रहे निर्माण के लिए आई धनराशि से प्रधान के पति ने एक लाख रुपये की मांग की। न देने पर काम को बंद करा दिया। प्रधान के पति ने शिक्षक को धमकी भी दी। मामले में शिक्षक ने डीएम से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। डीएम ने सीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांवों में सड़क, नाली और अन्य कार्यों में प्रधान और प्रधान के पति का हस्तक्षेप होता है। आरोप भी लगते हैं लेकिन अब स्कूल में होने वाले निर्माण में कमीशन मांगने का मामला सामने आया है। कलीनगर के गांव दयालपुर के कंपोजिट स्कूल के इंचार्ज अध्यापक सुरेश कुमार मौर्य ने कहा है कि वह स्कूल में ऑफिस, शौचालय और कमरों का निर्माण करा रहे हैं।
आरोप है कि प्रधान के पति 19 फरवरी को विद्यालय आए और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मना किया तो भड़क गए। 20 फरवरी से विद्यालय में चल रहे सरकारी काम को बंद करवा देने की धमकी दी। प्रधानाचार्य का कहना है कि प्रधान के पति ने काम बंद भी करा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के बुलाने पर प्रधान के पति चौकी पर नहीं पहुंचे। इस संबंध में प्रधान के पति से संपर्क करने की कोशिश की पर वह उपलब्ध नहीं हुए।