{"_id":"613d0edf8ebc3ebde136a22c","slug":"hungama-pilibhit-news-bly4593018177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को पीटा और रेलवे कर्मचारी से जीआरपी ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड को पीटा और रेलवे कर्मचारी से जीआरपी ने की अभद्रता
विज्ञापन
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर इसी पंखे में डंडा मारकर जीआरपी जवान पर तोड़ने का लगाया आरोप
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। रेलवे के अमान परिवर्तन को आरवीएनएल अफसरों की ओर से रखे गए प्राइवेट गार्ड से जीआरपी के एक सिपाही ने मारपीट की। आरोप यह भी है कि मारपीट और खींचतान करते हुए गार्ड की वर्दी फाड़ डाली। एक महिला टोकन पोर्टर से भी अभद्रता की गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। मगर एक कर्मचारी के मामला रेलवे परिसर का होने का तर्क दिया तो पुलिस लौट गई। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा पर जीआरपी अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी है।
रेलवे के अमान परिवर्तन को लेकर स्टेशन के समीप रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) का ऑफिस है। क्षेत्र में आरवीएनएल का काम देख रहे सहायक प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि पूरनपुर में सामान चोरी की घटनाएं अधिक होने पर प्राइवेट कर्मचारियों को गार्ड के रूप में रखा गया है। शुक्रवार रात को गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी महेश कुमार गार्ड की ड्यटी पर था। महेश का आरोप है कि रात करीब 12.30 बजे जनरेटर के पास ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान नशे में टल्ली होकर आए जीआरपी के एक सिपाही ने नगर निवासी अपने एक सहयोगी के साथ उससे अभद्रता कर पिटाई की। उसकी वर्दी फाड़ दी।
स्टेशन परिसर में खड़ी एक होटल स्वामी की बाइक की हवा निकाल दी। हंगामा होने पर रेलवे के अन्य कर्मचारी स्टेशन पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान महिला पोर्टर के स्टेशन परिसर में कुर्सी पर बैठा थी। उसे अकारण अभद्रता की गई है। आरोप यह भी है कि हंगामा कर रहे जीआरपी के सिपाही और उसके सहयोगी ने स्टेशन परिसर में लगेे पंखे में डंडा मारकर उसके पर को तिरछा कर दिया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर रात करीब दो बजे नगर चौकी इंचार्ज भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट नहीं धक्का मुक्की की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
मगर स्टेशन पहुंचने पर एक कर्मचारी ने रेलवे परिसर का मामला होने का तर्क दिया। इस पर वे चले आए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी यातायात निरीक्षक और जीआरपी के एसओ को दी। चर्चा है कि एसओ जीआरपी ने शिकायत पर आरोपी सिपाही को तलब भी किया। मगर उसके गलती मानने पर मामले को निपटा दिया गया। एसओ जीआरपी ने मारपीट और हंगामे से अनभिज्ञता व्यक्त की है। रेलवे के यातायात निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जीआरपी का सिपाही कर्मचारी से परिचित नहीं था। आम सवारी स्टेशन पर होना मानते हुए उसे गलत फहमी हो गई थी।
देखरेख को रखे गए सुरक्षा गार्ड की नशे की हालत में जीआरपी जवान ने अपने एक सहयोगी के साथगाली-गलौज कर पिटाई की। उसकी गर्दन दबाई गई और वर्दी फाड़ी गई है। एक रेलवे कर्मचारी से भी अभद्रता की गई। इसकी जानकारी सुरक्षा गार्ड और रेलवे कर्मचारियों ने दी है। घटना की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गई है। निरीक्षण में आने वाले रेलवे के अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।
संजय सिंह, सहायक प्रबंधक, आरवीएनएल
मैं जनरेटर के पास ड्यूटी पर था। नशे की हालत में एक सिपाही और उसके सहयोगी ने अभद्रता की जब विरोध किया तो मेरी वर्दी फाड़ दी। मैंने सबसे पहले रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस आई थी पर र्कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महेश कुमार, गार्ड