फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hundreds of sadhaks did yoga with the Minister of State, DM to stay healthy

Pilibhit News: निरोग रहने के लिए राज्यमंत्री, डीएम के साथ सैकड़ों साधकों ने किया योगाभ्यास

Thu, 22 Jun 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of sadhaks did yoga with the Minister of State, DM to stay healthy
फोटो 4 स्प्रिंगडेल स्कूल में योगा करते राज्यमंत्री,डीएम और अन्य साधक। संवाद
पीलीभीत। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्प्रिंगडेल कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद राज्यमंत्री के अलावा डीएम और अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन में एसपी की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों ने योग किया। इसके अलावा भी तमाम जगह योग के कार्यक्रम हुए। योगाचार्यों ने योग से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में हुए योगाभ्यास के दौरान योगाचार्या पूरनलाल ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। मैदान में बने शेड के नीचे सैकड़ों लोगों ने योग किया। राज्यमंत्री व डीएम ने लोगों को योग से होने वाले फायदे बताए। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा एडीएम (वि./रा., सीएमओ, बीएसए, यूनानी अधिकारी सहित काफी लोग मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी अतुल शर्मा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने योग किया। इस दौरान एएसपी अनिल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार में योगाचार्य सूरज सिंह यादव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया। यहां पर बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, बीडीओ अशोक कुमार गुप्ता,राजू पाठक अमित कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार भोजवाल सहित तमाम साधकों ने योगा कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मैदान में बना था योग शेड, बारिश नहीं डाल पाई खलल
स्प्रिंगडेल कॉलेज में भव्य कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई थी। इसके लिए पूरी व्यवस्था हो गई थी। सुबह जब कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रही थी तभी बारिश होने लगी। कॉलेज के मैदान को इसी को ध्यान में रखकर चुना गया था। दरअसल यहां बरसात से बचने के लिए पहले से ही शेड बना है। इसी कारण इस बार योग के लिए यहां के मैदान को चुना गया। अन्यथा हर साल गांधी स्टेडियम के मैदान में योग दिवस मनाया जाता था। सुबह करीब छह बजे बरसात शुरू होती ही सभी लोग शेड के नीचे आ गए और योग किया।


पतंजलि योग समिति ने भी कराया योगा
फोटो 26-
पीलीभीत। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति की ओर से बल्लभनगर में योगाभ्यास कराया गया। यहां नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पतंजलि योग समिति के जिला संयोजक नरेंद्रपाल सिंह एवं नगर प्रभारी महेंद्र सिंह ने साधकों को योगाभ्यास कराया। योग से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी। संवाद

फोटो 4 स्प्रिंगडेल स्कूल में योगा करते राज्यमंत्री,डीएम और अन्य साधक। संवाद

फोटो 4 स्प्रिंगडेल स्कूल में योगा करते राज्यमंत्री,डीएम और अन्य साधक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed