{"_id":"683f3bc4ee1723b161086312","slug":"humidity-throughout-the-day-clouds-and-drizzle-in-the-evening-brought-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137178-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिनभर उमस, शाम को बादल और बूंदाबांदी ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिनभर उमस, शाम को बादल और बूंदाबांदी ने दी राहत
विज्ञापन
मौसम बदलने के बाद आसमान पर छाए बादल। संवाद
पीलीभीत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार सुबह से खिली तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम चार बजे अचानक छाए बादल और बूंदाबांदी के साथ हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम 37.7 डिग्री दर्ज किया गया।
जिले में गर्मी के सितम के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से गर्मी का असर लोगों को परेशान कर रहा है। तीन दिन पूर्व से अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को दिन के समय घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। हालांकि सोमवार की शाम से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यही स्थिति मंगलवार को भी रही।
सुबह से तेज धूप छाई रही। दोपहर में धूप और उमस से परेशान लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए, लेकिन शाम चार बजे के बाद अचानक मौसम बदला। बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। इसके बाद कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम सुहाना हुआ तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई। घरों से बाहर लोगों की आवाजाही अधिक दिखी।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 37.7 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम 37.5 व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था।