फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Htyaropion have been arrested across the state will not strike

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो प्रदेश भर में होगी हड़ताल

Fri, 13 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Htyaropion have been arrested across the state will not strike
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो प्रदेश भर में होगी हड़ताल
 इलाहाबाद में डॉ. एके बंसल की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में चिकित्सक सड़क पर उतर आए हैं। आईएमए पदाधिकारियों की अगुवाई में चिकित्सकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौपकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डाक्टर एकत्र हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डॉॅक्टरों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी व सचिव डॉ. एसके मित्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी मदन लाल को सौंपा। इसमें डॉ. एके बंसल की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गई। ज्ञापन में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने व मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई करने, स्थानीय स्तर पर सभी आईएमए डॉक्टरों को उचित सुरक्षा मुहैय्या कराने, आईएमए डॉक्टरों के लाइसेंसी हथियार आचार संहिता के चलते जमा न कराने की मांग की गई। डॉक्टरों ने 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश भर में हड़ताल की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में आईएमए सचिव डॉ. एसके मित्रा, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. विद्या गोखले, डॉ. एपी शर्मा, डॉ. अरविंद गोयल, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. भारत कंचन, डॉ. आस्था कंचन, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. तरुण सेठी, भारत सेठी  शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके बाद देर सायं आईएमए की बैठक शहर के एक होटल में हुई। इसमें हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग चिकित्सकों ने की। इस बैठक में स्थानीय चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी प्रशासन से की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed