{"_id":"a9521c9e93511d8491acd9cd80231eac","slug":"ht-line-ambulances-pouring-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन गिरने से एंबुलेंस में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन गिरने से एंबुलेंस में लगी आग
अमरिया/पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर 11 हजार वोल्ट की लाइन खड़ी एंबुलेंस 108 पर गिर गई।
इससे उसमें आग लग गई। रात 2.30 बजे हुई घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच
गई। करीब 20 मिनट बाद सप्लाई बंद होने पर आग पर नियंत्रण पाया जा सका,
लेकिन तब तक एंबुलेंस लगभग जल चुकी थी।
सीएचसी पर रात करीब दो बजे एंबुलेंस 108 एक गर्भवती महिला को लेकर पहुंची। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक ने एंबुलेंस को साइड में खड़ा कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही अस्पताल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर एंबुलेंस के ऊपर गिर गई। तार के गिरते ही एंबुलेंस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलने लगी।
एंबुलेंस में आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। तब तक एंबुलेंस में काफी कुछ जल चुका था। लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस में रखे आक्सीजन के सिलेंडर आग के कारण फट जाते अथवा घटना कुछ मिनट पहले होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर रात को बिजली विभाग, पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।