फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   house caught fire due to lightning mother saved her children in pilibhit

Pilibhit News: आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी आग, मां ने बच्चों को बचाया, खुद झुलसी

Sat, 01 Apr 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 06:16 PM IST
सार

बेमौसम बारिश से जहां फसलें बर्बाद हो रही हैं, वहीं आकाशीय बिजली भी आफत बनकर गिर गई है। पीलीभीत में बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई। जिससे महिला झुलस गई। 

विज्ञापन
house caught fire due to lightning mother saved her children in pilibhit
फ्रिज समेत काफी सामान जला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकुड़ में शुक्रवार रात बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई। आग की लपटों के बीच महिला और उसके बच्चे घिर गए। उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए बच्चों को बचाया। इस दौरान वह झुलस गई। आग से घर में रखे 1. 70 लाख रुपये जल गए। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नावकुड़ निवासी हरनारायण ने बताया कि वह बैंक में काम करते हैं। शुक्रवार रात आंधी-बारिश में रास्ते में फंस गए थे। इस पर घर न जाकर वह एक परिचित के यहां रुक गए थे। घर पर उनकी पत्नी पूजा, दो पुत्र और छह माह की पुत्री थीं। रात को परिजन सो रहे थे। आधी रात को अचानक बिजली मकान पर गिर गई। इससे घर में आग लग गई।
विज्ञापन


CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को बचाने कि जद्दोजहद में पत्नी पूजा झुलस गई। बिजली गिरने से फ्रिज, टीवी, सोलर पैनल, अनाज के अलावा ग्राहकों के रखे 1.70 लाख रुपये भी जल गए। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल पूजा का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed