{"_id":"589365324f1c1b0f0be809c7","slug":"hotels-were-used-in-domestic-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में प्रयोग हो रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में प्रयोग हो रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ नगर के होटल, ढाबों में छापा मारा। एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग होते पकड़ लिया। टीम ने होटल से तीन गैस सिलेंडर बरामद कर लिए। होटल मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज । छापामार कार्रवाई के बाद पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि नगर के कुछ होटलों, ढाबों में घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर प्रयोग होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ होटल और ढाबों में छापामारी की। इनमें नगर के हनुमान मिष्ठान भंडार, प्रीत मिष्ठान भंडार आदि शामिल हैं। आसाम चौराहा स्थित एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होता पाया गया। वहां से तीन घरेलू सिलेंडर कब्जे में लिए गए। होटल स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके लिए डीएम से स्वीकृति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ खोंमचे, चाय की दुकानों में भी छापामारी की गई। छोटे दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन