फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hospital management accused of negligence in woman's death case

Pilibhit News: महिला की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Thu, 16 Apr 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hospital management accused of negligence in woman's death case
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत के मामले में परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुत्र का कहना है कि भर्ती के दौरान गार्ड द्वारा मां के कुंडल चोरी करने के विरोध पर प्रबंधन ने धमकाया और इलाज में भी लापरवाही की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल का है। ग्राम रम्पुरिया सिरसा निवासी राहुल ने बताया कि 10 अप्रैल को उसकी मां गेंदा देवी (58) की तबीयत बिगड़ गई थी। इसपर वह उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल लाया। आरोप है कि भर्ती के दौरान अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी मां का कुंडल चोरी कर लिया। घटना अस्पताल में लगे कैमरे में कैद हो गई। जब उसने अस्पताल के चिकित्सक समेत स्टाफ के पास जाकर घटना का विरोध जताया तो उन्होंने उसे धमकाया और उपचार न करने की बात कही। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

विवाद के बाद परिजन ने गंभीर हालत में महिला को शहर के ही दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि मंगलवार रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र का आरोप है कि पूर्व में भर्ती के दौरान अस्पताल प्रबंधन में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कुंडल चोरी के मामले में सिक्योरिटी गार्ड पर रिपोर्ट
महिला के पुत्र राहुल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने निजी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में अस्पताल के चिकित्सक समेत स्टाफ पर धमकाने और इलाज करने से मना करने के भी आरोप लगाए गए। हालांकि घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सिक्योरिटी गार्ड को हटा दिया गया था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों के आरोप के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed